अमर शहीद राजेंद्र सिंह की जयंती समारोह में शामिल हुए भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल

अमर शहीद राजेंद्र सिंह की जयंती समारोह में शामिल हुए भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल

=============================

 

पटना: अगस्त क्रान्ति 1942 के अमर शहीद राजेन्द्र सिंह की 101 वीं जयंती समारोह आज शहीद राजेन्द्र स्मारक, नयागाँव के प्रांगण में मनायी गई। इस समारोह में बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल भी शामिल हुए।

 

*शहीद राजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि*

 

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने अमर शहीद राजेंद्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनका नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीद राजेंद्र सिंह ने पीठ पर नहीं सीने पर गोली खाई थी, जिस पर आज भी नयागांव के लोगों को नाज है।

 

*सारण की पावन धरती*

 

डॉ. जायसवाल ने कहा कि सारण जिला वीर सपूतों की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि यह पावन धरती डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, शहीद राजेंद्र सिंह, दारोगा प्रसाद राय, मौलाना मजहरुल हक, भिखारी ठाकुर एवं महेन्द्र मिश्र जैसे अनेक महापुरुषों की जननी और कर्मभूमि रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *