अशोक अष्टमी पर मगध साम्राज्य की कीर्ति को याद किया गया

अशोक अष्टमी पर मगध साम्राज्य की कीर्ति को याद किया गया

पटना, 25 मार्च 2026:

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सम्राट अशोक की जयंती अशोक अष्टमी पर मगध साम्राज्य की कीर्ति को याद करते हुए समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने अपनी खड्ग-शक्ति से अखंड भारत को एकसूत्र में पिरोया और बाद में तलवार त्यागकर तथागत बुद्ध के करुणा और अहिंसा के पथ को अपनाया।

मगध की पावन भूमि पाटलिपुत्र में जन्मे चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने अपनी खड्ग-शक्ति से अखंड भारत को एकसूत्र में पिरोया। किंतु, कलिंग के रणक्षेत्र में हुए नरसंहार से व्यथित होकर उन्होंने तलवार त्यागकर तथागत बुद्ध के करुणा एवं अहिंसा के पथ को अपनाया।

उनके शिला लेखों की शाश्वत वाणी आज भी भारत की आत्मा में गूंजती है। उनके कालखंड की अशोक चक्र राष्ट्रध्वज की शान और अशोक स्तंभ राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में उनकी अमरता का साक्षी आज भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *