आशा भोसले के निधन पर डॉ. संतोष कुमार सुमन ने जताया शोक

आशा भोसले के निधन पर डॉ. संतोष कुमार सुमन ने जताया शोक

पटना, 12 अप्रैल 2026 – डॉ. संतोष कुमार सुमन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) और लघु जल संसाधन मंत्री, बिहार सरकार ने भारतीय संगीत जगत की स्वर साम्राज्ञी आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

आशा भोसले जी को याद करते हुए डॉक्टर संतोष कुमार सुमन ने कहा कि आशा भोसले जी की आवाज़ में भारत की आत्मा, उसकी विविधता और उसकी संवेदनशीलता की गूंज थी। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से करोड़ों दिलों को जोड़ा और भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित किया। डॉ. सुमन ने कहा कि आशा भोसले जी का जीवन समर्पण, अनुशासन और निरंतर साधना का प्रेरक उदाहरण है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों और समस्त देशवासियों को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *