“इंद्रिया का दरभंगा में लॉन्च, बिहार में मजबूत हुई मौजूदगी”
दरभंगा
आदित्य बिरला ज्वेलरी के इंद्रिया ने दरभंगा में अपना नया स्टोर लॉन्च किया है, जिससे बिहार में उनकी मौजूदगी और मजबूत हुई है।
इंद्रिया के सीईओ श्री संदीप कोहली ने कहा कि दरभंगा एक आदर्श स्थान है जहां पारंपरिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध लेकिन आधुनिक डिज़ाइनों की मांग बढ़ रही है।
इस लॉन्च के साथ इंद्रिया देशभर के प्रमुख महानगरों और तेजी से बढ़ते बाजारों में अपनी पहुंच को और विस्तार दे रहा है।
इंद्रिया का यह नया स्टोर मिर्जापुर रोड पर स्थित है और इसमें सोने, हीरे और पोल्की की 32,000 से ज्यादा डिज़ाइन्स प्रदर्शित की गई हैं।
स्टोर में सोच-समझकर अलग-अलग ज़ोन बनाए गए हैं, जिनमें एक खास ब्राइडल लाउंज और एक समर्पित कारीगरी रूम शामिल है।
इंद्रिया की ग्रोथ की रफ्तार उत्कृष्ट कारीगरी और डिजाइन-केंद्रित सोच से आती है, जो आज के भारतीय ग्राहकों की बदलती पसंद से मेल खाती है।
