उपायुक्त महोदया के निर्देशानुसार आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल, गुमला परिसर में जन्म एवं मृत्यु निबंधन (पंजीकरण) हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया।             

इस कैंप का उद्देश्य जन्म एवं मृत्यु से संबंधित प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराना तथा लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत दिलाना था।

कैंप के दौरान अस्पताल में उपस्थित लाभुकों ने जन्म एवं मृत्यु निबंधन से संबंधित आवेदन जमा किए, जिनका मौके पर ही सदर अस्पताल स्वास्थ्य विभाग गुमला के सदर उपाधीक्षक अनुपम कुमार किशोर द्वारा सत्यापन कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की गई। स्वास्थ्य विभाग एवं निबंधन कार्यालय के कर्मियों आशा सरिता देवी राघवेंद्र शर्मा शहरी सहिया सय्यदा खातून द्वारा लाभुकों को सही जानकारी देते हुए आवेदन भरने में सहयोग किया गया।

इस अवसर पर जिला सांख्यिकी की पदाधिकारी माधुरी बेक के द्वारा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अपने हाथों से वितरण किया गया वहीं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अभय कुमार शर्मा ने सभी लोगों को बताया कि समय पर निबंधन कराना अत्यंत आवश्यक है, जिससे भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रमाण पत्रों एवं अन्य कार्यों में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उपायुक्त महोदया के निर्देशानुसार आगे भी इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जाएंगे,

कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया इनमें जन्म प्रमाण पत्र 55 बच्चों तथा मृत्यु प्रमाण पत्र 5 लोगों का बनाया गया और इस पहल की सराहना भूषण कुमार ने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *