उमेश सिंह कुशवाहा लगातार तीसरी बार जद(यू) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

“उमेश सिंह कुशवाहा लगातार तीसरी बार जद(यू) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

==============================

पटना, 6मार्च 26

जद(यू) के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की संगठनात्मक चुनाव की निर्धारित प्रक्रिया के उपरांत श्री उमेश सिंह कुशवाहा को लगातार तीसरी बार जनता दल (यू) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि पार्टी के सर्वमान्य नेता, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में उन्हें लगातार तीसरी बार जनता दल (यू) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि वे संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं गतिशील बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे तथा ‘न्याय के साथ विकास’ के संकल्प को समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटें रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *