कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी प्लेट ग्रुप का फाइनल मुकाबला पटना में

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी प्लेट ग्रुप का फाइनल मुकाबला पटना में

 

नगालैंड अंडर 23 क्रिकेट टीम फाइनल मुकाबले के लिए पटना पहुंच गई है। यह खिताबी मुकाबला 06 फरवरी से 09 फरवरी तक मोईन-उल-हक स्टेडियम, राजेंद्रनगर, पटना में खेला जाएगा। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने नगालैंड टीम का स्वागत किया है

 

दोनों टीमें मैच से पूर्व 05 फरवरी को अभ्यास सत्र में भाग लेंगी और 06 फरवरी से मैदान पर मुकाबले के लिए उतरेंगी। इस फाइनल मुकाबले को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

 

गौरतलब है कि वर्ष 1935 के बाद यह पहला अवसर है जब बिहार, बीसीसीआई द्वारा आयोजित दो प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों की मेजबानी एक ही सीजन में कर रहा है। इससे पहले इसी सत्र में रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप का फाइनल मुकाबला भी पटना में आयोजित किया गया था, जो 22 से 26 जनवरी तक खेला गया था। जिसमें बिहार ने मणिपुर को बड़े अंतर से हराकर ख़िताब अपने नाम किया था।

राज्य में लगातार उच्चस्तरीय मुकाबलों के आयोजन से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी वातावरण मिल रहा है। 06 फरवरी से शुरू होने वाले इस फाइनल मुकाबले के लिए बिहार पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है। हालांकि उस ख़िताबी मुकाबले में भी BCA ने दशकों से मैदान पर आकर मैच नहीं देखने कि अपील किया है। दर्शक दीर्घा उपयोगी नहीं होने की वजह से इस ख़िताबी मुकाबले के लिए भी दर्शक अलाउड नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *