कोटा में भाजपा का 46वां स्थापना दिवस: प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा- राष्ट्र प्रथम है

♦कोटा में भाजपा का 46वां स्थापना दिवस: प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा- राष्ट्र प्रथम हैकोटा ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर कोटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्र प्रथम है और पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने का मूल मंत्र दिया।

जूदेव ने कहा कि 46 साल पहले जब भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी, तब पार्टी के पास एक विधायक हुआ करता था, लेकिन आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कोटा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को कहा कि आने वाले 2028 के विधानसभा चुनाव में इतिहास रखेंगे और कोटा विधानसभा क्षेत्र भी जीत के इतिहास को बदल देंगे।

अफीम की खेती को लेकर पूछे गए सवाल पर जूदेव ने कहा कि अभी जांच चल रही है, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। शिक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की स्थिति अच्छी है और स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम एवं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्टैंडर्ड स्कूलों को अनुदान में कटौती नहीं की जा रही है ।

विपक्ष का आरोप है कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों को वर्तमान विष्णु देव सरकार बंद करने पर उतारू है जिस प्रकार से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल स्कूल क अनुदान कटौती किया जा रहा है इससे साफ सरकार की मंशा जाहिर होती है क्योंकि सरकार नहीं चाहती कि गरीबों के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिल सके इस वजह से इंग्लिश मीडियम स्वामी आत्मानंद स्कूलों का अनुदान कटौती किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *