कौशल विकास, रोजगार सृजन और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण से ही आत्मनिर्भर बनेंगे प्रदेश के युवा – संजय सिंह (टाइगर)

कौशल विकास, रोजगार सृजन और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण से ही आत्मनिर्भर बनेंगे प्रदेश के युवा – संजय सिंह (टाइगर)


पटना, 10 अप्रैल 2026 – बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के माननीय मंत्री, श्री संजय सिंह (टाइगर) ने आज नियोजन भवन, पटना स्थित प्रतिबिंब सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कौशल विकास, रोजगार सृजन और प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति का व्यापक समीक्षा किया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री नेकहा की युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास, रोजगार सृजन और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण जरुरी है। प्रशिक्षण और रोजगार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना आवश्यक है, ताकि युवाओं को सीधे रोजगार के अवसर मिल सकें।एक करोड़ रोजगार देने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर पर नियमित रोजगार मेले आयोजित करने का निर्देश दिया।

कौशल प्रशिक्षण में किसी भी तरह की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *