खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज के खिलाड़ियों का हौसला

ग्रैंडमास्टर पीटर समेत तीन खिलाड़ी शीर्ष पर

पटना, 27 मार्च 2026: बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के छठे चक्र के आरंभ से पूर्व राज्य की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने प्रतियोगिता स्थल पर पहुंच कर खिलाड़ियों का अपने संबोधन से उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश ने जिस तरह शतरंज में अपना नाम विश्व शतरंज में स्थापित किया है, अब ऐसा ही स्वरूप और वही ऊर्जा बिहार के खिलाड़ियों में देखनें को मिल रही है ।

आज छठे चक्र की समाप्ति के पश्चात तीन बजे तीन खिलाड़ी छह अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं। आज छठे चक्र में बोर्ड नम्बर एक पर काले मोहरों से खेल रहे ग्रैंडमास्टर पीटर ने पटना की चुनौती तबशीर आलम को 41 चालों में पराजित कर दिया।

आज के शीर्ष दस परिणाम इस तरह रहे:

1. तबशीर आलम (5) को किरियाकोव पेटर (6) ने

2. महिंद्राकर इंद्रजीत (6) ने के के चटर्जी (5) को

3. परम्ब्रत सरकार (6) ने सौरव रूप (5) को

4. कृष्ण कुमार साव (5) को सुन्दरम कुमार (5½) ने

5. अभ्रोज्योति नाथ (5½) ने एन तरुण (4½) को

6. रुपेश जयसवाल (5) और शुभम कुमार (5) के बीच ड्रॉ रहा (½-½)

7. समीर चौधरी (5½) ने किशन कुमार (4½) को

8. आशुतोष कुमार (5½) ने राम चरण (4½) को

9. पृथ्वी शर्मा (5½) ने इशिका मदके (4½) को

10. अमन बलाना (5½) ने तेजस शांडिल्य (4½) को हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *