गंदे तालाब की कहानी: गांधीनगर के निवासियों की परेशानी

गंदे तालाब की कहानी: गांधीनगर के निवासियों की परेशानी

रतनपुर के वार्ड क्रमांक 2 गांधीनगर में स्थित कृष्णार्जुनी तालाब की स्थिति बहुत खराब है। यह 1000 वर्ष पुराना तालाब भगवान श्री कृष्ण और अर्जुन द्वारा बनाया गया था और आसपास के 5-6 वार्डों के लोग इसका उपयोग करते हैं।तालाब का पानी इतना गंदा हो चुका है कि हाथ धोने से भी डर लगता है। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका परिषद रतनपुर इसकी जिम्मेदार है। मुख्य कारण मछली पालन बताया जा रहा है, जिसके लिए ठेकेदार को ठेका दे दिया जाता है, लेकिन ठेकेदार अपनी जिम्मेदारियों को नहीं निभाता है और समझौते के मानकों को पूरा नहीं करता है।ठेकेदार अपनी मनमर्जी चला रहे हैं, जिससे नगर के कई तालाबों का पानी पूरी तरह से दूषित हो चुका है। नगर पालिका परिषद और मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशोर का इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में अच्छा खासा आक्रोश भी देखने को मिल रहा है, क्योंकि जनप्रतिनिधि और अधिकारी कोई भी जनता की दुख दर्द को नहीं समझना चाहता।

नगर पालिका परिषद से मांग है कि जल्द से जल्द इस तालाब की सफाई कराई जाए और इसका पानी शुद्ध किया जाए। साथ ही, ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए और नगर के अन्य तालाबों की भी जांच की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *