ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव शीर्ष पर  सात अंकों के साथ पांच खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर

सात अंकों के साथ पांच खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर

पटना, 28 मार्च 2026:

बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के आठवें चक्र की समाप्ति के उपरांत साढ़े सात अंकों के साथ ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव अकेले शीर्ष पर चलरहे हैं। सात अंकों के साथ पांच खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

आज खेले गए आठवें चक्र में पीटर ने बंगाल के परमब्रता सरकार के निम्जो इंडियन डिफेंस के खिलाफ सफेद मोहरों से खेलते हुए बाजी ड्रा में समाप्त की। ओपनिंग में हुए चूक का अहसास होने पर पीटर ने परमब्रता के ड्रा ऑफर को स्वीकार कर लिया।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग , बिहार सरकार एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रहे बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के आठवें चक्र की समाप्ति के उपरांत साढ़े सात अंकों के साथ ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव अकेले शीर्ष पर चल रहे हैं।

आज खेले गए आठवें चक्र में पीटर ने बंगाल के परमब्रता सरकार के निम्जो इंडियन डिफेंस के खिलाफ सफेद मोहरों से खेलते हुए बाजी ड्रा में समाप्त की। ओपनिंग में हुए चूक का अहसास होने पर पीटर ने परमब्रता के ड्रा ऑफर को स्वीकार कर लिया।

दो नम्बर बोर्ड पर आलेख्य मुखोपाध्याय (6 अंक) एवं आशुतोष कुमार (6 अंक) के बीच कैरो कैन पद्धति से खेली गई बाजी 70 चालों में ड्रा हुई। अंत के खेल में आलेख्य के पास मंत्री होने के बावजूद आशुतोष के बढ़त लिए प्यादों ने बाजी पर नियंत्रण बनाए रखा और अंक बांटने पड़े

तीन नम्बर बोर्ड पर महाराष्ट्र के महिंद्रकर इंद्रजीत ने सफेद मोहरों से रैपर्ट जुबावा सिस्टम से खेलते हुए बिहार के शुभम कुमार को 28 चालों में पराजित कर सात अंकों अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

चार नम्बर बोर्ड पर बिहार के पीयूष कुमार और बंगाल के अभ्रोज्योति नाथ के बीच इटालियन पद्धति से खेली गई बाजी 60 चालों के बाद अनिर्णीत समाप्त हुई।

पांच नम्बर बोर्ड पर नेपाल के राष्ट्रीय चैम्पियन रुपेश जायसवाल ने अपने हमवतन शैलेन्द्र न्यूपाने को सिसिलियन डिफेंस से खेलते हुए 65 चालों की मैराथन बाजी में पराजित कर सात अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए।

कल प्रतियोगिता का अंतिम चक्र सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह अपराह्न चार बजे किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री माननीय सुनील कुमार मुख्य अतिथि होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय खेलमंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *