चंद्र चकोरी जायसवाल की न्यायालय से अपील: जल्द न्याय देने की मांग
रतनपुर
रतनपुर निवासी चंद्र चकोरी जायसवाल ने न्यायालय से जल्द न्याय देने की अपील की है। उनका कहना है कि 8 मार्च 2020 को विश्व महिला दिवस के दिन वार्ड क्रमांक 6 के निवासी योगेश राय एवं डब्बू राय ने उनके साथ मारपीट की थी, जिससे उनका दाहिना पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।
लंबे समय तक इलाज के बाद अब वह किसी प्रकार से चल पा रही हैं, लेकिन इलाज में लगभग 18 से 20 लाख रुपए लगने की वजह से वह कर्ज में बुरी तरह से फस गई हैं। उनके परिवार में उनके सिवा और कोई नहीं है, और विवाह के बाद उनके पति ने उन्हें छोड़ दिया था।
चंद्र चकोरी ने न्यायालय से मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिले और उन्हें न्याय मिले। उनका कहना है कि वह अब मजदूरी करने लायक भी नहीं बची हैं, इसलिए न्यायालय से अपील कर रही हैं कि उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिल सके।
