चिपको आंदोलन दिवस पर डॉ. प्रेम कुमार ने की पर्यावरण रक्षकों को याद
पटना, 25 मार्च 2026:
बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने चिपको आंदोलन दिवस पर आंदोलन के प्रारंभिक प्रणेता चंडी प्रसाद भट्ट, प्रमुख पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा और महिला नेतृत्वकर्ता वीरांगना गौरा देवी सहित समस्त पर्यावरण रक्षकों को याद करते हुए सादर नमन किया है। उन्होंने कहा कि 1974 में रैणी गांव से उठी यह चेतना आज भी हमें पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और पेड़ों के सतत रक्षार्थ संकल्पित गौरवशाली विरासत को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करती है।
