जलछाजन योजना से बदल रही ग्रामीण तस्वीर, 18 जिलों के 1.40 लाख से अधिक किसान हुए लाभान्वित

जलछाजन योजना से बदल रही ग्रामीण तस्वीर, 18 जिलों के 1.40 लाख से अधिक किसान हुए लाभान्वित

पटना, 25 मार्च 2026:

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि बिहार के वर्षा आश्रित जिलों में मिट्टी और जल संरक्षण को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने और बंजर भूमि की उत्पादकता सुधारने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – जलछाजन विकास 2.0 का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, भूजल स्तर में वृद्धि और कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी सुनिश्चित की जा रही है। 18 जिलों में संचालित इस योजना से 1.40 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। योजना के अंतर्गत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के तहत विभिन्न कार्य कराए गए हैं, जिससे जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *