जिले में बड़ी मात्रा में खुलेआम की जा रही पोस्ता की खेती , मीडिया में मामला आने के बाद सख्त कार्रवाई का निर्देश

जिले में बड़ी मात्रा में खुलेआम की जा रही पोस्ता की खेती , मीडिया में मामला आने के बाद सख्त कार्रवाई का निर्देश

=====================

सिमडेगा जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को गुमराह कर फूलों की खेती बता बेधड़क 3 – 4 एकड़ में किया जा रहा पोस्ता की खेती । कोलेबिरा के शाहपुर पंचायत जितियाटोली गांव में पुलिस प्रशासन से बेखौफ होकर तस्करों के द्वारा भारी मात्रा में किया जा रहा है प्रतिबंधित पोसता की खेती. प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही एक भोले भाले किसान के तीन से चार एकड़ भूमि पर पोस्ता की खेती की जा रही है । इसकी भनक स्थानीय प्रशासन को भी नहीं ।जबकि ग्रामीणों ने बतलाया कि इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय प्रशासन को दिया गया है । किंतु प्रशासन के द्वारा इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है ।पोस्ता की खेती किए जाने के संदर्भ में ग्रामीणों को जानकारी नहीं है । ग्रामीणों ने बतलाया की खेती करने वाले लोगों ने उन्हें फूल की खेती किए जाने की बात कही थी जिसके चलते ग्रामीण के द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दी गई. ग्रामीणों ने कहा कि अगर उन्हें मालूम होता कि यह प्रतिधित फसल है तो वह इस फसल को गांव में लगाने नहीं देते । तस्करों के द्वारा खेती के चारों ओर पूरी तरह कटीली तार एवं बोरा से घेराबंदी करके यह खेती की गई है ताकि लोगों को इसकी जानकारी ना मिल पाए. इतनी भारी मात्रा में पोस्ता की खेती किया जाना चर्चा का विषय बना है । स्थानीय ग्रामीणों ने इस अवैध खेती करने वाले तस्करों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने के भी मांग किया है. क्योंकि ग्रामीणों को भ्रमित करके या खेती की गई है ।मामले पर एसपी श्रीकांत राव ने  कहा कि उन्हें प्रेस के माध्यम से इसकी सूचना मिली वे थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि इस पर जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई किया जाए। अपराधी को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *