जेडीयू नेता शंभूनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
=====================================
बाढ़, 26जुलाई
जदयू नेता शंभू नाथ सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों द्वारा उनके जीवनकाल में किए गए कार्यों को याद किया गया ।
शंभू नाथ सिंह जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे, वह बाढ़ के सहनौरा ढिबर के रहने वाले थे ।अपने राजनीतिक जीवन में क्षेत्र के सभी लोगों के साथ उनका मधुर संबंध रहा ।क्या खास क्या आम अपने स्वच्छ छवि के कारण सभी वर्गों में वे लोकप्रिय थे।
