ज्योतिराव गोविंदराव फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन: डॉ संतोष कुमार सुमन 

Oplus_16908288

ज्योतिराव गोविंदराव फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन: डॉ संतोष कुमार सुमन

पटना।हम पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन विभाग मंत्री माननीय मंत्री संतोष कुमार सुमन ने ज्योतिबा गोविंद राव फुले जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि महान समाज सुधारक, सामाजिक न्याय के असली योद्धा ज्योतिराव गोविंदराव फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। फुले जी ने अपना पूरा जीवन दलित, पिछड़े और वंचित समाज को शिक्षा और सम्मान दिलाने में लगा दिया।

राजद और कांग्रेस ने सामाजिक न्याय के नाम पर सिर्फ परिवारवाद और तुष्टिकरण की फकी राजनीति की। फुले जी शिक्षा को बदलाव का सबसे बड़ा हथियार मानते थे, लेकिन इन दलों ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय उसे अपने राजनीतिक स्वार्थ का साधन बना दिया।

समाज का बड़ा वर्ग आज भी अपने हक और अवसरों से वंचित है। अब समय है कि इन दलों की राजनीति को पूरी तरह नकारा जाए और असली सामाजिक न्याय की राह को अपनाया जाए।

फुले जी का सपना था — शिक्षित, जागरूक और बराबरी वाला समाज, लेकिन राजद और कांग्रेस ने उस सपने को साकार करने के बजाय उसे अपने स्वार्थों के लिए इस्तेमाल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *