झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का बड़ा फैसला

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का बड़ा फैसला

===================

जैतून कुमार जॉन को बनाया गया झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में अंतरिम महासचिव सह प्रवक्ता।

तत्काल प्रभाव से मनोनीत करते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंप गई है।

जहां झारखंड में कांग्रेस झामुमो गठबंधन है ऐसे में देखा जाए तो जैतून कुमार को ऐसे समय में यह जिम्मेदारी दी गई है जबकि भाजपा अपने प्रभाव और उपस्थिति को जनता के बीच दर्ज करने के लिए पुरजोर कोशिश में है।

कांग्रेस को पूरा भरोसा है कि जैतून कुमार के नेतृत्व में पार्टी अपने हितों के साथ अल्पसंख्यकों के प्रति अपने उद्देश्यों और सिद्धांतों के साथ अधिक प्रभावशाली ढंग से पहुंच बनाते हुए उनके हितों की रक्षा हेतु कार्य कर सकेगी।

जहां एक और जैतून कुमार पर पार्टी झारखंड में इतनी बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौंपते हुए उन पर विश्वास जताई है तो वही जैतून कुमार की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह शीर्ष नेतृत्व के भरोसे पर खरे उतारें।

इस मौके पर संपूर्ण झारखंड प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *