डॉ राजकुमार चौधरी बनाए गए छपरा सिविल सर्जन   शहरी स्वास्थ्य केंद्र कंकड़बाग में पद स्थापित डॉ राजकुमार चौधरी की भावपूर्ण विदाई समारोह 

Oplus_16908288

पटना, 3 दिसंबर 2026

शनिवार,आज शहरी स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर कंकड़बाग में पद स्थापित डॉक्टर राजकुमार चौधरी की छपरा सिविल सर्जन बनाए जाने के उपरांत उनकी स्वास्थ्य केंद्र से भावपूर्ण विदाई की गई ।

इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें बधाई देने के साथ-साथ भावपूर्ण विदाई भी दिया।

इस अवसर पर डॉक्टर राजकुमार चौधरी ने कहा कि हमारा स्वास्थ्य केंद्र पटना में सभी स्वास्थ्य केंद्रों की अपेक्षा अच्छा परफॉर्मेंस दिया है, इसके लिए हमारे साथ कार्य करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मी का योगदान संयुक्त रूप से रहा है। उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि जिस तरह से सभी ने मुझे सपोर्ट किया इस तरह से मैडम को भी अपना साथ जरूर देंगे ,ताकि यह स्वास्थ्य केंद्र हर एक क्षेत्र में उत्तम बना रहे। हमेशा अपने काम के प्रति ईमानदारी बरतें ,क्योंकि काम से ही आदमी की पहचान बनती है।

वही डॉक्टर राज कुमार चौधरी के स्थान पर पदस्थापित डॉक्टर साक्षी वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि डॉ राजकुमार चौधरी सर की सानिध्य में ही मैंने बहुत कुछ सीखा है और आशा करता हूं कि वह जहां भी रहे उनका मार्गदर्शन हम लोगों को हमेशा मिलता रहेगा।

डॉ अमृता कुमारी सुमन एवं डॉ प्रवीण कुमार झा ने भी डॉक्टर राजकुमार चौधरी जी को छपरा सिविल सर्जन बनने पर बधाई के साथ-साथ विदाई समारोह में उन्होंने कहा कि सर का मार्गदर्शन हमेशा मिलते रहे ।

इस विदाई समारोह में उपस्थित भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश मीडिया प्रभारी शत्रुघ्न प्रसाद ने डॉक्टर राजकुमार चौधरी जी की तारीफ करते हुए कहा की डॉक्टर साहब एक अधिकारी होने के बावजूद सभी लोगों के साथ एक समान व्यवहार करते हुए सभी लोगों को एक गार्जियन की तरह कार्य भी करते थे और साथ-साथ उन्हें सिखाते भी थे ,यही कारण है कि आज उनकी विदाई समारोह में सभी की आंखों में आंसू भर आए।

oplus_2
oplus_0
oplus_0

इस विदाई समारोह में स्वास्थ्य केंद्र कार्यरत राहुल कुमार, ब्रिज नंदन गिरी ,निकेश कुमार, डब्लू कुमार ,रोहित कुमार, ऋषिकेश कुमार ,प्रेरणा कुमारी ,पूनम कुमारी ,अखिलेश कुमार एवं RI,ANM,ASHA की सभी कर्मी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *