निशांत कुमार ने सारण प्रमंडल के जिलाध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मजबूती पर किया मंथन
पटना, 25 मार्च 2026:
जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता निशांत कुमार ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय, पटना में सारण कमिश्नरी के तीन जिलों गोपालगंज, सिवान और छपरा के जिलाध्यक्षों तथा संबंधित जिलों के प्रखंड अध्यक्षों के साथ गहन विचार विमर्श किया।
इस मौके पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधीजी’, अनिल कुमार और वासुदेव कुशवाहा उपस्थित रहे।
निशांत कुमार ने कहा कि वे अपने पिता, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों के दौरान उनके पिताजी द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों को बुकलेट के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाया जाए।
