पटना में सजेगा भोजपुरी सिनेमा का महोत्सव: 7वें सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स

पटना में सजेगा भोजपुरी सिनेमा का महोत्सव: 7वें सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स

===============================

पटना ,1मार्च 2026

भोजपुरी सिनेमा के प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित 7वें सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स शो का आयोजन 15 मार्च को पटना के बापू सभागार में किया जाएगा।

आज पटना IMA हॉल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली प्रेस के कार्यकारी प्रकाशक अनंत नाथ ने कहा कि यह अवार्ड शो अब बिहार की राजधानी पटना में हो रहा है, जो एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि सरस सलिल भोजपुरी सिनेमा अवार्ड शो की शुरुआत सन 2020 में बस्ती जिले से हुई थी उसके बाद लगातार अयोध्या में तीन बार, बस्ती में दो बार इसका आयोजन हुआ। पत्रिका सरस सलिल द्वारा शुरू की गई इस सम्मान समारोह को भोजपुरी फिल्म उद्योग में एक विशेष पहचान मिली है। आगामी 15 मार्च को होने वाले सम्मान समारोह का यह सातवां संस्करण और भी आकर्षक और भव्य होगा। रेड कारपेट एंट्री, सेलिब्रिटी इंटरेक्शन, लाइव डांस परफॉर्मेंस और विशेष संस्कृति कार्यक्रमों के जरिए इसे यादगार बनाने की योजना बनाई गई है।

इस अवार्ड शो में 50 से अधिक श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट अभिनेता, बेस्ट अभिनेत्री, बेस्ट निर्देशक, बेस्ट सिंगर, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर और लाइफटाइम अचीवमेंट जैसी प्रमुख श्रेणियां शामिल हैं।

 

गौर तलब है कि दिल्ली प्रेस पिछले 86 वर्षों से भारत का एक अग्रणी प्रकाशन समूह रहा है और इसकी 9 भाषा में प्रकाशित होने वाली 30 पत्रिकाओं के जरिए देश भर के पाठको तक सीधी पहुंच है।

 

इस समारोह में भोजपुरी सिनेमा के चर्चित सितारे, निर्माता-निर्देशक, संगीतकार, गायक और तकनीकी विशेषज्ञ भाग लेंगे, जो भोजपुरी सिनेमा को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर पहचान दिलाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *