फिर गरजी DTO की टीम! टॉर्च लाइट और सर्च लाइट लगे वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, मौके पर जुर्माना और लाइटें जब्त
======================
गुमला (04 दिसंबर, 2025): गुमला जिले की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) का अभियान लगातार जारी है। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के क्रम में, 4 दिसंबर 2025 को एक बार फिर जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल अपनी टीम के साथ सड़क पर उतरे।
इस जाँच अभियान का मुख्य निशाना उन वाहनों पर था, जिनमें *_टॉर्च लाइट, सर्च लाइट_* और ना जाने किस-किस नाम से आँखों में चुभने वाली तेज एक्स्ट्रा लाइटें लगाई गई थीं।
अवैध लाइट्स हटवाई गईं, *₹99,000* का जुर्माना
जाँच अभियान के दौरान, अधिकारियों ने सभी चार पहिया वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की, खासकर व्यावसायिक वाहनों जैसे हाइवा (Hyva), पिकअप और कार पर विशेष ध्यान दिया गया।
जुर्माना: मौके पर ही ₹99,000 (निन्यानवे हज़ार रुपए) का जुर्माना वसूला गया।
कार्रवाई: जिन वाहनों में अवैध रूप से तेज लाइटें लगी हुई पाई गईं, उन पर न केवल जोरदार जुर्माना लगाया गया, बल्कि मौके पर ही उन *लाइट्स को तुरंत निकलवाया* गया।
डीटीओ ने उन गाड़ियों को भी अपने रडार पर रखा जो तेज गति से या *नंबर प्लेट छुपाकर* चल रही थीं।
*’केवल कंपनी फिटेड लाइट ही अनिवार्य’: DTO की सख्त चेतावनी*
डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि *सड़कों पर किसी भी प्रकार का एक्स्ट्रा फिटमेंट या अवैध मॉडिफिकेशन* बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वाहनों में केवल कंपनी फिटेड लाइट ही लगाना अनिवार्य है। ऐसी एक्स्ट्रा लाइट्स से सामने से आ रहे वाहन चालकों को परेशानी होती है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।
