बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ आवाज दबा रही ममता सरकार: मंगल पांडेय

oplus_0

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ आवाज दबा रही ममता सरकार: मंगल पांडेय

======================

 

पटना। बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री तथा पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी श्री मंगल पांडेय ने कोलकाता में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के विरोध प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज को लोकतंत्र की हत्या करार दिया । उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और एक हिंदू युवक की निर्मम मॉब लिंचिंग के खिलाफ उठी आवाज को ममता बनर्जी सरकार ने बल प्रयोग से कुचलने का काम किया है, जो पूरी तरह निंदनीय है।

 

श्री पांडेय ने कहा कि कोलकाता में बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमीशन के पास वीएचपी द्वारा किया गया प्रदर्शन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक था। प्रदर्शनकारियों की एकमात्र मांग थी कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों को रोका जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। लेकिन राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग के नाम पर निर्दाेष कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हुए। उन्होंने सवाल किया कि क्या हिंदुओं की पीड़ा पर बोलना अब पश्चिम बंगाल में अपराध बन गया है?

 

श्री पांडेय ने कहा कि बांग्लादेश में मंदिरों पर हमले, हिंदू परिवारों को डराने-धमकाने और मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे गंभीर मानवीय संकट पर चुप्पी साधना न केवल अमानवीय है, बल्कि यह ममता बनर्जी सरकार की तुष्टिकरण नीति को भी उजागर करता है। टीएमसी सरकार वोट बैंक के लिए सच को दबाने और आवाज उठाने वालों को कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन पश्चिम बंगाल में इस अधिकार को बार-बार पुलिसिया दमन से रौंदा जा रहा है। चुनाव के समय हो या जन आंदोलनों में, ममता सरकार की पहचान हिंसा और डर की राजनीति बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *