बिशुनपुर में किसान मेला सह प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन

बिशुनपुर में किसान मेला सह प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन

 

बिशुनपुर (गुमला): मंगलवार को बिशुनपुर प्रखंड में कृषि विज्ञान केंद्र गुमला एवं विकास भारती बिशनपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किसान मेला सह प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री ने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और किसानों द्वारा प्रदर्शित उन्नत कृषि तकनीक, जैविक खेती, आधुनिक उपकरण और स्थानीय उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के समय में किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ नई तकनीकों को अपनाना बेहद जरूरी है, जिससे उत्पादन बढ़ेगा और आय में भी वृद्धि होगी।

मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगतिशील किसानों एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया। मंत्री ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन किसानों के लिए सीखने और आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।

संजय सेठ ने कहा, “किसान हमारे देश की रीढ़ हैं। सरकार उनकी उन्नति के लिए लगातार प्रयासरत है। नई तकनीकों को अपनाकर और योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *