बिहार उद्यमी संघ: युवाओं और किसानों के लिए उद्यमिता का मंच
पटना,21 मार्च 26
पटना। बिहार उद्यमी संघ (Bihar Entrepreneurs Association – BEA) एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 2011 में हुई थी। यह संगठन 25,000 से अधिक सदस्यों के साथ ब्लॉक और जिला स्तर पर स्वैच्छिक रूप से कार्य कर रहा है, जिससे उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है।
BEA ने अब तक 3000+ उद्यमियों, 150+ स्टार्टअप्स और 30,000+ नौकरियों का सृजन किया है, जिसमें प्रारंभिक विचार से लेकर निष्पादन, सहयोग से लेकर व्यवसाय और नेटवर्किंग तक की पूरी प्रक्रिया शामिल है।
BEA की प्रमुख पहलें:
बिहार स्टार्टअप यात्रा: इस यात्रा के दौरान विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में कार्यशालाओं का आयोजन कर युवाओं को स्टार्टअप इकोसिस्टम, नवाचार और व्यवसाय विकास की जानकारी दी गई।
-कृषि संवाद वर्कशॉप: इस पहल का उद्देश्य किसानों को जलवायु अनुकूल खेती, सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, स्टार्टअप मॉडल और बाजार से जुड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है।
– स्केल-अप यात्रा वर्कशॉप: इस कार्यशाला का आयोजन उन उद्यमियों के लिए किया जाता है, जो अपने व्यवसाय को अपेक्षित रूप से विकसित नहीं कर पाते और सही दिशा में मार्गदर्शन व आवश्यक संसाधनों की जरूरत महसूस करते हैं।
BEA को अमेरिकी राजदूत, माननीय मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रीगण और बिहार के महामहिम राज्यपाल की उपस्थिति और सराहना प्राप्त हुई है।
