बिहार ओपन फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2026 का आयोजन, जिंबाब्वे, नेपाल और रूस के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल

बिहार ओपन फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2026 का आयोजन पटना में

पटना, 24 मार्च 2026: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग और अखिल बिहार चेस संघ के संयुक्त तत्वावधान में 25 से 29 मार्च तक पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में बिहार ओपन फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

इस टूर्नामेंट में देश और विदेश से 650 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें अंडर 7, 9, 11, 13, और 15 आयुवर्ग के बालक-बालिका के अलावा ओपन ग्रुप के खिलाड़ी शामिल हैं।

टूर्नामेंट की खास बात यह है कि इसमें जिंबाब्वे, नेपाल और रूस के दिग्गज खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें जिंबाब्वे के इंटरनेशनल मास्टर मामोम्बे कुदजानी, नेपाल के नेशनल चैंपियन रूपेश जायसवाल, रूस के ग्रैंड मास्टर पेत्र क्रियाकोव और भारत के ग्रैंड मास्टर नारायणन श्रीनाथ शामिल हैं।

कुल 10 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि है, जिसमें अलग-अलग आयुवर्ग के विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। खिलाड़ियों के भोजन और आवासन की समुचित व्यवस्था खेल प्राधिकरण द्वारा की जा रही है।

टूर्नामेंट प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से शुरू होगा और शाम तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *