बिहार कृषि ऐप पर रियल टाइम उर्वरक उपलब्धता, दुकानदार नहीं कर पाएंगे गुमराह – राम कृपाल यादव
पटना, 09 अप्रैल 2026 –
बिहार के माननीय कृषि मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने आज कृषि भवन, मीठापुर में बिहार कृषि मोबाइल ऐप पर रियल टाइम उर्वरक उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
किसान भाई इस ऐप का उपयोग कर अपने आसपास के उर्वरक दुकानों में उपलब्ध यूरिया, डीएपी सहित सभी प्रकार के उर्वरकों की वास्तविक जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं। दुकानदार किसानों को गुमराह नहीं कर पाएंगे और दुकानों में उपलब्ध उर्वरकों का पूरा विवरण सार्वजनिक रहेगा।कालाबाजारी, जमाखोरी और अधिक मूल्य वसूली पर प्रभावी रोक लगेगी तथा उर्वरक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
राज्य के करीब 09 लाख 35 हजार किसान बिहार कृषि ऐप का उपयोग कर कृषि विभाग की योजनाओं, मौसम संबंधित जानकारी, फसल सुरक्षा, फसलों के बाजार भाव सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां घर बैठे प्राप्त कर रहे हैं।
यह पहल किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाने की दिशा में बिहार सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है। #कृषि ऐप #किसान #किसानसमाचार #बिहार #रामकृपाल यादव#कृषि मंत्री बिहार Public eye News
