बिहार के पियूष राज ने रचा इतिहास, ऑल इंडिया ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

बिहार के पियूष राज ने रचा इतिहास, ऑल इंडिया ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

पटना, 21 मार्च 2026:

बिहार के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण आया है। राज्य के होनहार युवा एथलीट पियूष राज ने केरल के त्रिवेंद्रम में आयोजित ऑल इंडिया ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर बिहार का नाम पूरे देश में रोशन किया है।

पियूष राज ने यह दूरी मात्र 47.1 सेकंड में पूरी कर यह उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। यह उपलब्धि इसलिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि महान धावक शिवनाथ सिंह के बाद पियूष राज बिहार के पहले एथलीट हैं, जिन्होंने अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की की है।

भारतीय एथलेटिक्स के मुख्य कोच श्री राधाकृष्णन ने स्वयं खेल मंत्री को फोन कर इस उपलब्धि की जानकारी दी और सूचित किया कि पियूष राज को 400 मीटर दौड़ के लिए एशिया कप और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप—दोनों प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं—के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।

ओखेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने पियूष राज को बधाई देते हुए कहा, “पियूष राज की यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि पूरे बिहार की जीत है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *