बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पटना, 6 मार्च2026
महान समाजवादी नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम राम सुन्दर दास पार्क, कंकड़बाग, पटना में राम सुन्दर दास विचार मंच के द्वारा आयोजित किया गया।
-वक्ताओं ने स्व० राम सुन्दर दास जी के जीवन के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि वे अपने विचार के धनी व्यक्ति थे और वे जीवन के अंतिम क्षण तक आमजनों की सेवा करते रहते थे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ,कृषि मंत्री रामकृपाल यादव सहित कई नेताओं ने उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत उन्हें याद करते हुए कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि सादगी , ईमानदारी और जन सेवा के पति समर्पित रामसुंदर दास जी हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा श्रोत बने रहेंगे वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र मांझी ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के उत्थान के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
जेडीयू पार्टी प्रदेश प्रवक्ता हेमराज राम एवं हुलास मांझी ने उन्हें याद करते हुए अपने राजनीतिक जीवन में उनके द्वारा अपनाए मार्गो को अपनाने का संकल्प लिया।
इस पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर संकल्प वेलफेयर के बैनर तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जहां सैकड़ो लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य की जांच करवाई।
आगत अतिथियों का स्वागत स्व० राम सुन्दर दास जी के पुत्र एवं पुत्रवधु श्री मृत्युंजय कुमार (भा०प्र० से०) एवं श्रीमती उषा कुमारी ने किया।
इस कार्यक्रम में सेवानिवृत पुलिस महानिदेशक श्री आलोक राज जी, पूर्व विधायक श्री सूर्यदेव राय जी, पूर्व विधायक श्री सुदय यादव जी, श्री उपेन्द्र सिंह जी, श्री हेमराज राम प्रदेश प्रवक्ता जदयू, प्रदेश जद यू० नेता ठुलेश मांझी जी, गणेश कानू जी, हम सेकुलर के प्रदेश प्रवक्ता श्री राकेश रंजन जी, श्री सुनील कुमार जी, प्रदेश जद यू० नेता राजू सिंह, चन्द्रकान्त सिंह, समाजवादी नेता श्री गोपाल सिंह, वैद्यनाथ सिंह, बी० जे०पी० नेता विरेन्द्र यादव जी, श्री शियम, श्री गोलू राजा, समाजवादी नेता विज्ञान स्वरूप सिंह, जद यू० नेता श्री तिरपित नारायण सिंह, मनोज सिंह, अनिल कुमार, राम सुन्दर दास विचार मंच के प्रदेश सचिव, श्री अभय राज जी, श्री कमलेश कुमार जी, श्री मनोज कुमार जी, भाजपा नेता श्री सतीश कुमार पप्पू जी, स्व० राम सुन्दर दास जी के सहयोगी श्री योगेन्द्र प्रसाद जी एवं कई प्रमुख साथियों की उपस्थिति में मल्यापर्ण किया गया है।
