बिहार के विकास की यात्रा में बेल्ट्रॉन बनी एक अहम कड़ी
===============================
पटना, 14 सितम्बर 2025
बिहार सरकार के विकास यात्रा में बेल्ट्रॉन एक अहम कड़ी बन चुका है, जो राज्य के विभिन्न विभागों में प्रखंड से लेकर सचिवालय स्तर तक लगभग 19,000 से अधिक कुशल मानव संसाधन प्रदान कर रहा है। बेल्ट्रॉन की पारदर्शी और दीर्घकालिक बहाली प्रणाली ने राज्य के युवाओं को उनके कौशल और प्रतिभा के आधार पर सरकारी कार्यों में योगदान देने का अवसर दिया है।
बेल्ट्रॉन की चयन प्रक्रिया टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS) के माध्यम से की जाती है, जो पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष है।
बेल्ट्रॉन में चयनित उम्मीदवारों को 60 वर्ष तक के लिए मान्य अवधि के लिए रोजगार प्रदान किया जाता है, जो उन्हें वित्तीय सुरक्षा और स्थिरता प्रदान करता है।
बेल्ट्रॉन पूरी तरह बिहार सरकार के आरक्षण रोस्टर के अनुरूप चयन प्रक्रिया का पालन करता है, जो समान अवसर और सामाजिक न्याय की अवधारणा को मजबूत बनाता है।
बेल्ट्रॉन ने राज्य के युवाओं को उनके कौशल और प्रतिभा के आधार पर सरकारी कार्यों में योगदान देने का अवसर दिया है, जिससे उन्हें रोजगार और वित्तीय स्थिरता प्राप्त हुई है।
बेल्ट्रॉन के जरिए कार्यरत कर्मचारी सरकार के कार्यों के निष्पादन में अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिससे राज्य सरकार की कार्यप्रणाली को गति और पारदर्शिता प्राप्त हुई है।
बेल्ट्रॉन ने डिजिटल गवर्नेंस को मजबूती देने और ई-गवर्नेंस की अवधारणा को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
बेल्ट्रॉन न केवल रोजगार सृजन का माध्यम है, बल्कि यह बिहार सरकार के लिए एक रणनीतिक सहयोगी भी है, जो कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराकर विकास की गाड़ी को गति दे रहा है।
