बिहार दिवस: 22 से 24 मार्च तक पटना में संस्कृति, कला और नवाचार का भव्य उत्सव
===============================
पटना, 21 मार्च 2026:
बिहार राज्य अपने 114वें स्थापना दिवस को इस वर्ष अभूतपूर्व उत्साह और भव्यता के साथ मना रहा है। 22 मार्च 1912 को बिहार को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग कर एक स्वतंत्र प्रांत का दर्जा दिया गया था। इसी ऐतिहासिक अवसर को स्मरण करते हुए राज्य सरकार ने ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम के अंतर्गत तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया है।
इस भव्य आयोजन का मुख्य स्थल गांधी मैदान, पटना होगा, जबकि समानांतर कार्यक्रम श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल और रवींद्र भवन में आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग, तीन दिनों तक चलने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में देश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बनाएंगे।
22 मार्च को सोना मोहपात्रा अपनी फ्यूज़न शैली से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी, 23 मार्च को लोकप्रिय गायक शान अपनी मधुर आवाज़ से समां बांधेंगे, जबकि 24 मार्च को पापोन समापन समारोह को यादगार बनाएंगे।
