बैंक फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक में बैंक मित्रों ने बुलंद कि आवाज, रखी तीन मांगे 

बैंक फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक में बैंक मित्रों ने बुलंद कि आवाज, रखी तीन मांगे

oplus_0

===================================

पटना, 21सितम्बर 2025

पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में बैंक फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बैंक मित्रों ने दैनिक कार्य करते समय आने वाली परेशानियों के साथ साथ अन्य बिचौलिए संस्थाओं से होने वाली परेशानियों को फेडरेशन के समक्ष रखा। बैठक के उपरांत सर्वसम्मति से फेडरेशन के द्वारा सरकार के समक्ष तीन मांगी रखी गई। बैंक मित्रों की शाखा की सुरक्षा मुहैया कराई जाए ताकि लूटपाट एवं अन्य घटनाओं से उन्हें सुरक्षा मिल सके साथ ही साथ 50 लाख की बीमा परिवार वालों को किया जाए ताकि किसी अनहोनी के बाद उनके परिवार वालों को सुरक्षा मिल सके।

साथ ही साथ सरकार से अपील की गई की अन्य लोगों की तरह बैंक मित्रों की भी प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की जाए।

इस अवसर पर यह भी कहा गया कि अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानेगी तो हम लोग आंदोलन करेंगे।

फेडरेशन के अध्यक्ष ने कहा कि यह सच है कि बिहार गौतम बुद्ध की धरती है, परंतु अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम लोग सड़क पर उतर जाएंगे।

गौर तलब है कि बैंक मित्र प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत बैंकिंग सेवाओं को वंचित लोगों तक पहुंचने वाले एजेंट होते हैं यह विशेष रूप से ग्रामीण और दूर दराज के क्षेत्र में कार्य करते हैं जहां बैंक की शाखाएं नहीं होती है इनका काम डिजिटल लेनदेन करना एवं कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देना होता है इनकी कमाई मुख्य रूप से कमीशन पर आधारित होती है खाता खोलना ,पैसा जमा करने एवं निकालना ,क्रेडिट कार्ड एवं बिल भुगतान पर इन्हें कमीशन मिलती है।

गाहे बगाहे बैंक मित्रों की ऑफिस में अप्रिय घटना घटने पर प्रशासन तंत्र की ओर से उन्हें ही शक के दायरे में देखा जाता है इसी बात को लेकर बैंक मित्र काफी नाराज दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *