भाकपा–माले ने 23-31 मार्च तक युद्ध-विरोधी, साम्राज्यवाद-विरोधी अभियान सप्ताह मनाने की घोषणा की

भाकपा–माले ने 23-31 मार्च तक युद्ध-विरोधी, साम्राज्यवाद-विरोधी अभियान सप्ताह मनाने की घोषणा की

पटना, 21 मार्च 2026: भाकपा–माले ने 23 मार्च से 31 मार्च तक पूरे देश में युद्ध-विरोधी और साम्राज्यवाद-विरोधी अभियान सप्ताह मनाने की घोषणा की है। इस दौरान देशभर में सभाएं, जुलूस, जनसंवाद, प्रतिरोध मार्च और विविध जनकार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाकपा–माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि यह अभियान भगत सिंह के शहादत दिवस (23 मार्च) से लेकर का. चंदू के शहादत दिवस (31 मार्च) तक चलाया जाएगा, जो हमारे स्वतंत्रता संग्राम और जनसंघर्षों की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने अमेरिका–इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन और साम्राज्यवादी आक्रामकता बताया। अमेरिका–इजरायल के इस हमले ने पूरे पश्चिम एशिया को युद्ध की आग में झोंकने का खतरा पैदा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *