मंत्रोच्चार के बीच फहराया गया धर्म ध्वज, 20 अप्रैल को होगी अंबिकेश्वर महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा

Oplus_16908288

मंत्रोच्चार के बीच फहराया गया धर्म ध्वज, 20 अप्रैल को होगी अंबिकेश्वर महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा

सिसई (गुमला): छारदा रोड स्थित नवनिर्मित अम्बिकेश्वर शिव मंदिर में आगामी 20 अप्रैल को होने वाले मंदिर स्थापना सह नर्मदेश्वर शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज ध्वजारोहण के साथ हुआ। यह शिवालय गुरुबाबू अम्बिका प्रसाद की पुण्य स्मृति में निर्मित कराया गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री सूर्य नारायण पाठक एवं पंडित आशीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुआ, जहाँ वैदिक पद्धति से बजरंगबली के ध्वज का विधिवत पूजन कर ध्वजारोहण किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में श्री रोहित मिश्रा व श्रुति मिश्रा और मुकेश श्रीवास्तव डेविड व उर्वशी देवी शामिल हुए।

भक्तों का जुटा समागम

ध्वजारोहण के पावन अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालु भारी संख्या में उमड़े। मौके पर मुख्य रूप से राजकिशोर प्रसाद शर्मा, सिद्धि शर्मा, शम्भु प्रसाद शर्मा, रोहित शर्मा, सौरभ शर्मा, पंकज कुमार साहु, सत्येंद्र साहु, शैलेश शर्मा, विनोद शर्मा, मंजु देवी, सनबीर शर्मा उर्फ गोलू, दिपक अधिकारी, हिन्दू बबलू, बहादुर साहु, पुरूषोत्तम साहु, तेतरू ठाकुर, कार्तिक पंडित, मंगल उराँव सहित आसपास के कई ग्रामीण उपस्थित थे।

मंदिर कमेटी ने बताया कि 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *