मानवता की मिसाल: रांची में 24 लावारिस शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार
रांची: राजधानी रांची में रविवार को मानवता की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां मुक्ति संस्था द्वारा 24 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
संस्था के सदस्यों ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) के मोर्चरी गृह से शवों को निकालकर उन्हें सम्मानपूर्वक कफन ओढ़ाया और जुमार नदी के तट तक ले जाया गया। वहां सभी शवों का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।
मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से इस सामाजिक कार्य में जुटी है और अब तक कुल 2,153 अज्ञात शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया जा चुका है।कार्यक्रम के अंत में परमजीत सिंह टिंकू द्वारा अंतिम अरदास की गई। इस दौरान संस्था के कई सदस्यों ने मिलकर पूरे आयोजन को सफल बनाया।
इस अवसर पर प्रवीण लोहिया के साथ रवि अग्रवाल, संजय गोयल, राहुल जायसवाल, विजय धानुका, सौरभ बथवाल, पंकज खिरवाल, निर्मल मोदी, सुमित अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता और आदित्य शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा आशीष भाटिया, गौरीशंकर शर्मा, राहुल चौधरी, अरुण कुतरियार, संजय सिंह, नवीन मित्तल, उज्जवल जैन, राजा गोयनका, अमित अग्रवाल, गोपाल गाड़ोदिया, हरीश नागपाल और आरके गांधी समेत कई लोगों ने इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाई।
