मुख्य सचिव ने की एलपीजी आपूर्ति की समीक्षा; कमर्शियल गैस आपूर्ति अब 50% तक , घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग 25 दिन का
पटना, 24 मार्च 2026:
बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज राज्य में एलपीजी की वर्तमान स्थिति एवं वितरण व्यवस्था की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपूर्ति श्रृंखला में आए सुधार को देखते हुए दो बड़े निर्णय लिए गए हैं।
कमर्शियल गैस की आपूर्ति अब 50% कर दी गई है, जो पूर्व में केवल 20% तक सीमित थी। ग्रामीण इलाक़ों के घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए अब एक सिलेंडर प्राप्त करने के बाद अगले सिलेंडर की बुकिंग के लिए 25 दिनों का अनिवार्य अंतराल निर्धारित किया गया है, जो कि पहले 45 दिन था।
मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों द्वारा स्थिति को कुशलतापूर्वक संभालने और नियमित रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनता को जागरूक रखने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सूचनाओं के पारदर्शी प्रवाह से अफवाहों पर लगाम लगी है।
