यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद ने पटना में कार्डियोलॉजी में उन्नत तकनीकों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की
पटना, 12 अप्रैल 2026 –
यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कार्डियोलॉजी, इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी और इंटरवेंशनल कार्डियक केयर में अपनी उन्नत क्षमताओं को प्रस्तुत किया।
यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद 4 स्वतंत्र अस्पतालों, 4 हार्ट इंस्टीट्यूट्स और 4 कैंसर इंस्टीट्यूट्स का समूह है। यशोदा हॉस्पिटल 62 मेडिकल स्पेशियलिटी में सेवाएं प्रदान करता है और 646 विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुभवी टीम द्वारा संचालित है जिसमें कुल 2,756 बेड्स की क्षमता है संस्थान अपनी उन्नत मल्टी-ऑर्गन ट्रांसप्लांट सेवाओं और विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के लिए भी जाना जाता है।
मीडिया को संबोधित करते हुए, डॉ. चंद्र मौली एस मंतर्वादी, कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट एवं इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिस्ट, यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद ने इलेक्ट्रोफिज़ियोलॉजी (EP) स्टडीज में हो रही प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया उन मरीजों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जो अनियमित हृदय गति (अरिद्मिया), धड़कन का तेज या अनियमित होना, बिना कारण बेहोशी (सिनकोप), चक्कर आना या ब्लैकआउट जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं या जिन्हें अचानक हृदयगति रुकने का जोखिम होता है। उन्होंने यह भी बताया कि यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद में उपलब्ध उन्नत EP तकनीकें जटिल हृदय गति विकारों के सटीक निदान और प्रभावी उपचार में मदद करती हैं।
डॉ. अनूप अग्रवाल, सीनियर कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद ने इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी में हो रही प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को सीने में दर्द (एंजाइना), सांस लेने में तकलीफ, हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज, हार्ट अटैक का इतिहास या अन्य उच्च जोखिम वाली हृदय संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें समय पर उपचार कराना आवश्यक है। उन्होंने अस्पताल में जटिल एंजियोप्लास्टी, स्ट्रक्चरल हार्ट इंटरवेंशन और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से बेहतर परिणाम और तेज रिकवरी सुनिश्चित होने की बात भी कही।
इस अवसर पर बोलते हुए, श्री अशुतोष राठौड़, यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए, ने देशभर के मरीजों, विशेष रूप से बिहार के मरीजों तक उन्नत कार्डियक सेवाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
बिहार से यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद में उपचार कराने वाले मरीजों की सुविधा के लिए श्री अमन रस्तोगी लॉजिस्टिक्स सपोर्ट और पेशेंट सपोर्ट के लिए सिंगल पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट के रूप में उपलब्ध हैं। उनसे संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर +91 96931 88257 है।
इलेक्ट्रोफिज़ियोलॉजी (EP) स्टडीज में हो रही प्रगति पर प्रकाश डाला। इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी में हो रही प्रगति के बारे में जानकारी दी।
देशभर के मरीजों, विशेष रूप से बिहार के मरीजों तक उन्नत कार्डियक सेवाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
