यूरो किड्स राम जयपाल वार्षिकोत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने लोगों को किया मंत्र मुग्ध 

यूरो किड्स राम जयपाल वार्षिकोत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने लोगों को किया मंत्र मुग्ध

oplus_0
oplus_0
oplus_0

==============================

पटना, 14 दिसंबर 2025

 

यूरो किड्स रामजयपाल के बच्चों ने अपना 8वां वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें गणेश वंदना, छठ गीत, पंजाबी डांस, कथक नृत्य और कई अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल थीं।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्री राम कृपाल यादव, बिहार सरकार के कृषि मंत्री, और अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यालय के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

 

यूरो किड्स विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतः समर्पित है, और यहां 2 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए सुरक्षित, फ्रेंडली और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *