रतनपुर तहसीलदार शिल्पा भगत का तबादला, शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई
============================
बिलासपुर रतनपुर: आखिरकार कई शिकायतो के बाद रतनपुर तहसीलदार शिल्पा भगत का तबादला हो गया। रतनपुर तहसीलदार के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं, जिनमें उन्होंने बहुत ढीला डाली किया थी।
एक मामला शासकीय भूमि कथा जिसमें शासन विरूध आदेश शासकीय भूमि का मामला दुल्हारी तालाब पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था, जिसमें 2025 में तहसीलदार शिल्पा भगत ने ही शासन विरुद्ध आदेश जारी किया था। बेदखली का आदेश जारी होने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बिलासपुर कलेक्टर से शिकायत पर कलेक्टर ने तहसीलदार शिल्पा भगत को तलब भी किया था, लेकिन उसके बाद भी तहसीलदार ने किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की।
कल दिनांक 9 मार्च 2026 को बिलासपुर जिले के अंतर्गत 14 तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों का तबादला हुआ, जिसमें रतनपुर तहसीलदार शिल्पा भगत का भी नाम है। शिल्पा भगत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, अपने काम के प्रति जिम्मेदारी न निभाने के कारण।
उन्होंने ऐसे कई कृत किए हैं, जिससे शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्ज हो गए और क्रय विक्रय भी हो गया है। आपको बताते चलें रतनपुर में कई ऐसे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हुए जिस पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है इसमें महामाया चौक स्थित एक कब्जा रेड क्रॉस सोसाइटी की भूमिका से लगी हुई है जो शासकीय भूमि थी रेड क्रॉस सोसाइटी 84 डिसमिल जमीन से लगी हुई 4 डेसिमल शासकीय भूमि उसे पर कांग्रेस भवन प्रस्तावित था लेकिन 2024 और 25 में कुछ भूमाफियाओं द्वारा फर्जी तरीके से क्रय विक्रय किया गया था जिस भूमि पर किसी प्रकार का कोई निर्माण नहीं था खाली जमीन पड़ी हुई थी
लेकिन शिकायत के बाद भी तहसीलदार शिल्पा भगत और प्रकाश साहू तहसीलदार रतनपुर ने कोई कार्रवाई नहीं की थी जिस वजह से 0.061 हेक्टेयर भूमि बेच दी गई मामला आज भी रतनपुर तहसील में लंबित है लेकिन आज तक इस मामले में किसी प्रकार की कोई निष्पक्ष जांच नहीं की गई नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष कन्हैया यादव वार्ड पार्षद 4 एवं अन्य 6 पार्षदों ने मिलकर लिखित शिकायत तहसील ऑफिस में दिया था उस शिकायत पत्र में कहां गया था कि वार्ड नंबर 4 में आंगनबाड़ी भवन नहीं है उक्त भूमि को आंगनबाड़ी के लिए आवंटित करने की कृपा करें
ऐसा ही मामला हरीश चंदेल और कमलेश सोनी के बीच का था जिस पर अवैध रूप से हरीश चंदेल के द्वारा निजी भूमि पर पुरानी खंड हर कर खड़ी कर दी गई थी उस कार को हटाने के लिए कमलेश सोनी ने कई बार तहसीलदार शिल्पा भगत से शिकायत की शिकायतों के बावजूद भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही जब नहीं हुई तो उन्होंने जिला कलेक्टर बिलासपुर को भी चार बार आवेदन दिया लेकिन आज भी उनकी निजी भूमि पर अवैध तरीके से पुरानी खंडहर गाड़ी खड़ी है
ऐसे कई मामले हैं जो वर्षों से रतनपुर तहसील में लंबित हैं जिनका कोई फैसला आज तक नहीं किया गया
अब देखने वाली बात है कि रतनपुर में नए तहसीलदार जब पदभार संभालेंगे तो क्या लंबित मामलों में जल्द से जल्द कार्यवाही होगी या फिर जैसा था वैसा ही रहेगा अब आने वाला समय ही बताएगा
