रतनपुर के कृष्णाजूनी तलाब और रत्नेश्वर तालाब की स्थिति बेहद खराब है। स्थानीय लोगों ने इन तालाबों पर बेजा कब्जा कर रखा है, जिससे पानी की निकासी और जल भराव प्रभावित हो रहा है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष न. पा. प .रतनपुर नीरज जायसवाल का कहना है कि 30-32 वर्ष पूर्व लोग इन तालाबों के पानी से अपना जीवनयापन चलाते थे, लेकिन देखते ही देखते अब अवैध कब्जे ने रतनपुर के कई तालाबों को खतरे में डाल दिया है।
बिलासपुर के क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने रतनपुर के इन दो तालाबों के अलावा अन्य तीन तालाबों के लिए करोड़ों रुपए की सौगात दी है, लेकिन स्थानीय नेताओं का समर्थन बिना यह कार्य कर पाना संभव नहीं होगा।
जायसवाल ने बताया कि स्थानीय लोग वर्षों से घर बना कर यहां रह रहे हैं, स्थानीय लोगों का पुनर्वास और बिना मुआवजा एवं अवैध कब्जे को हटाना कृष्णाजूनी तलाब एवं रत्नेश्वर तालाब पर चुनौती भरा कार्य होगा।
शासन प्रशासन को यहां के स्थानीय लोगों के लिए एक पुनर्वास योजना लाकर तालाब, स्कूल, श्मशान घाट, बाजार, मेला स्थल पर बेजा कब्जा किये लोगों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था करनी होगी।
*नीरज जायसवाल ने लगाई नगर पालिका पर गंभीर आरोप*
नीरज जायसवाल ने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि स्थानीय लोगों का पुनर्वास और अवैध कब्जे को हटाने के लिए शासन प्रशासन को एक पुनर्वास योजना लानी होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप हैं, और स्थानीय नेताओं का समर्थन बिना यह कार्य कर पाना संभव नहीं होगा
