रतनपुर में अवैध कब्जाधारियों पर नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप की सख्त चेतावनी

रतनपुर में अवैध कब्जाधारियों पर नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप की सख्त चेतावनी

रतनपुर में अवैध कब्जाधारियों की खैर नहीं है। नगर पालिका अध्यक्ष ने सीधे तौर पर अवैध कब्जाधारियों पर प्रहार करते हुए कहा है कि जो भी लोग शासकीय भूमियों पर अवैध कब्जे जमा कर बैठे हैं, उनकी अब खैर नहीं है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जितने भी अवैध कब्जे करके खरीदी-बिक्री या नामांतरण हस्तांतरण किए गए हैं, उन सभी के फाइल खोली जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनको जेल भी जाना पड़ेगा। यह कार्रवाई तहसीलदार, पटवारी, जनप्रतिनिधि या कोई रसूखदार हो, किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।

यह बात उन्होंने उस समय कही जब खंडोबा के पास स्थित एक तालाब पर बिलासपुर के शुक्ला परिवार ने अपना मालिकाना हक जताया। इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि वे जिला कलेक्टर से बात करेंगे और जरूरत पड़ी तो न्यायालय की शरण में भी जाएंगे। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और संबंधित राजस्व अधिकारियों को भी जेल जाना पड़ सकता है । महामाया चौक में स्थित 3:30 डेसिमल शासन की भूमि जिस प्रकार से अवैध तरीके से नामांतरण कर करके खरीदी बिक्री किया गया उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा खरीदी बिक्री में रतनपुर के व्यापारी या कहें उद्योगपति की भी मिली भगत है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *