राँची :1 सितंबर से राज्य में नई उत्पाद नीति लागू,प्रीमियम ब्रांड्स पर 70% वैट घटेगा,रेगुलर ब्रांड की कीमतों में 10 से 20 रुपये की बढ़ोतरी
====================

आइये देखें किस पर क्या असर पड़ेगा…….
1 सितंबर से राज्य में नई उत्पाद नीति लागू होगी.इसके मद्देनज़र विदेशी और देसी शराब की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.नये प्रावधान के तहत विदेश में बनी विदेशी शराबअब 6,600 रुपये तक सस्ती मिलेगी. जबकि, भारत में बनी विदेशी शराब 300 रुपये तक महंगी मिलेगी.इसके अलावा बीयर और देसी शराब की कीमत में भी 20 रुपये तक की वृद्धि की गयी है.राज्य में नये रेट लागू होने के बाद प्रीमियम विदेशी ब्रांड्स की कीमत में भारी गिरावट आयी है. रॉयल सैल्यूट की बोतल अब 20,000 रुपये की जगह 13,400 रुपये में यानी 6,600 रुपये कम में उपलब्ध होगी. इसी तरह रॉयल ब्रासक्ला सिंगल मॉल्ट का मूल्य 17,500 से घट कर 11,900 रुपये हो गया है. फॉरेन मेड, फॉरेन लीकर के लोकप्रिय ब्रांड ग्लेनलिवे 5,400 से घटकर 4,100 रुपये हो गया है. चिवास रीगल और ब्लैक लेबल भी 900 रुपये तक सस्ती हुई है. वाइन की कीमत में भी गिरावट हुई है. जेकब्स क्रीक 1,650 रुपये की जगह 1,250 रुपये में मिलेगी.पॉपुलर ब्रांड में ऑफिसर्स च्वाइस और रॉयल स्टैग जैसे ब्रांड 670 से बढ़कर 780 रुपये हो गये हैं. ओल्ड मोंक गोल्ड रिजर्व 780 रुपये से घटकर 675 रुपये में मिलेगी. वहीं, ब्लैक डॉग, 100 पाइपर्स और विलियम लॉसन की कीमत में 200-250 रुपये तक का इजाफा हुआ है. बकार्डी और गोल्फर शॉट की बोतल 100 रुपये तक महंगी हो गयी है. जबकि, एंटीक्विटी ब्लू व ब्लैंडर्स प्राइड की बोतल 150 रुपये महंगी हो गयी है.नई नीति के तहत प्रीमियम शराब के ब्रांड्स पर 70 प्रतिशत वैट घटा दिया गया है, जिससे ग्राहकों को सीधे तौर पर फायदा होगा. वहीं, रेगुलर ब्रांड की कीमतों में 10 से 20 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई है. खास बात यह है कि अब शराब की खुदरा बिक्री निजी व्यापारियों को दी जाएगी, जबकि थोक वितरण झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के अधीन रहेगा.नई पॉलिसी में टैक्स की दरें बोतल की कीमत के आधार पर तय की गई हैं. 90 रुपये तक पर 5% टैक्स, 91 से 950 रुपये पर 10% टैक्स, 951 से 1950 रुपये पर 50 रुपये और 1951 रुपये से ऊपर की बोतल पर 100 रुपये एक्साइज ड्यूटी देनी होगी.
