राजद की जांच टीम सारण में पुतुल कुमारी की हत्या के तथ्यों की करेगी जांच
===============================
पटना, 25 मार्च 2026:
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि सारण जिला के दरियापुर थाना क्षेत्र में पुतुल कुमारी की हत्या के मामले में राजद की एक जांच टीम गठित की गई है। यह टीम कल स्थलीय जांच करेगी और पीड़ित परिवार से मिलकर तथ्यों की जानकारी लेगी।
जांच टीम में पूर्व मंत्री और विधायक जितेन्द्र राय, रणविजय साहू, सुरेन्द्र राम, डॉ. करिश्मा राय, अरविन्द कुमार सहनी, अनीता भारती, मुकुंद सिंह, सुनील राय और मो. जिलानी मोबिन शामिल हैं।
पुतुल कुमारी की मौत आंध्र प्रदेश के मंडापेटा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी, जिसके बाद राजद ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
