राजनीति में शुचिता एवं सादगी के प्रतीक ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर हम सभी के प्रेरणास्रोत: संजय कुमार सिंह
पटना, 24 जनवरी। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाजपा के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार सिंह ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “राजनीति में शुचिता एवं सादगी के प्रतीक और सामाजिक न्याय के लिए अभूतपूर्व प्रयास करने वाले कर्पूरी ठाकुर जी हम सबके प्रेरणास्रोत हैं। हम लोग उनके आदर्शों पर चल रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना न केवल बिहार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गौरवान्वित करने वाला फैसला है।
