राजस्व विभाग की नई कार्यसंस्कृति: ‘लंबित’ से ‘लक्षित’ की ओर

राजस्व विभाग की नई कार्यसंस्कृति: ‘लंबित’ से ‘लक्षित’ की ओर

 

पटना

 

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजस्व विभाग अब पारंपरिक ‘लंबित’ कार्यप्रणाली से निकलकर ‘लक्षित, समयबद्ध और जवाबदेह’ कार्यसंस्कृति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की नीति का केंद्र आम नागरिक है और सरल, सुलभ, पारदर्शी और जवाबदेह राजस्व तंत्र विकसित किया जा रहा है ।

*राजस्व विभाग की प्रमुख उपलब्धियां:*

भूमिसुधार जनकल्याण संवाद के तहत 8 प्रमंडलों में काउंटर, लाइव प्रसारण और वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में सुनवाई की जा रही है।परिमार्जन-प्लस और ई-मापी से समयबद्ध सेवा के द्वारा मामलों का निपटारा किया जाता हैं।

अभी तक एग्रीस्टैक महाभियान के तहत 40 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है।जाली दस्तावेजों पर सख्ती और कानून का कड़ा अनुपालन किया जा रहा है, राजस्व न्याय प्रणाली में पारदर्शिता और डिजिटल पहल से लंबित 46 लाख मामलों का निपटारा किया जाना प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *