राम टेकरी की दयनीय स्थिति: गार्डन में गंदगी और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा

राम टेकरी की दयनीय स्थिति: गार्डन में गंदगी और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा

बिलासपुर रतनपुर दक्षिण कौशल की प्राचीन राजधानी रतनपुर के राम टेकरी मंदिर के पास स्थित गार्डन की स्थिति बेहद खराब है। 20 साल पहले नगर पालिका परिषद द्वारा बनाए गए इस गार्डन में अब कुर्सियां गायब हैं, झूले टूट चुके हैं, और पानी की व्यवस्था नहीं है। आसपास के लोगों का कहना है कि यहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है।

गार्डन में जो फवारा बनाया गया था वह भी पूरी तरीके से बंद हो चुका है। पानी की तीन-तीन टंकियां हैं, लेकिन उन टंकियों में एक बूंद भी पानी नहीं है। लेकिन नगर पालिका परिषद पानी और गार्डन पर ध्यान नहीं दे रहा है।

वहीं स्थानीय लोगों ओका कहना है कि नगर पालिका परिषद अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *