शासकीय महामाया कॉलेज रतनपुर में एनएसयूआई द्वारा प्रबंधन को राज्यपाल के नाम छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर ज्ञापन दिया
रतनपुर , 30मार्च:शासकीय महामाया कॉलेज रतनपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर राज्यपाल के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ताम्रकार मानस, ताम्रकार आदित्य साहू, राजा रावत, एनएसयूआई प्रदेश सचिव राघवेंद्र दुबे, पूर्व अध्यक्ष एनएसयूआई रतले संस्कार राजपूत, प्रशांत जैसवाल, ओम ताम्रकार, वंश ताम्रकार आदि छात्र मौजूद रहे।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मांग की कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली की जाए। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से कराए जाएं। इसके अलावा, उन्होंने छात्र हितों की रक्षा हेतु छात्र प्रतिनिधियों को अधिकार एवं मान्यता देने की मांग की ।
*मुख्य मांगें:*
प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली की जाए।
छात्र संघ चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से कराए जाएं।
चुनाव कार्यक्रम तिथि एवं प्रक्रिया की शीघ्र घोषणा की जाए।
