सांसद शांभवी ने लोकसभा में वित्त विधेयक का किया समर्थन
नई दिल्ली, मार्च 2026:
समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की नेत्री शांभवी ने संसद के बजट सत्र में वित्त विधेयक पर अपनी पार्टी की ओर से पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने नारी सशक्तिकरण, भारत की आर्थिक क्रांति, कर सुधार, बिहार का विकास और विकसित भारत के संकल्प को प्रमुखता से उठाया।
शांभवी ने कहा कि आज भारत में नारी शक्ति का स्वर्णिम कालखंड चल रहा है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर एक महिला विराजमान हैं और माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी अपनी नीतियों से देश की नियत तय कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में बिहार को विकास परियोजनाओं के लिए ₹14.5 लाख करोड़ से अधिक की सहायता प्रदान की गई है, जबकि UPA के पूरे 10 वर्षों में मात्र ₹2.5 लाख करोड़ मिले थे।
