सारण का राजवर्धन को UPSC में 11वा स्थान

पटना

बिहार के सारण जिलान्तर्गत ग्राम मलखा चक के गौरव, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रतिष्ठित पदाधिकारी रजणीश सिंह (IAS) के सुपुत्र राज वर्धन द्वारा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 11वाँ स्थान प्राप्त कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चयनित होना प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। देश की सबसे कठिन परीक्षा में टॉप-20 में स्थान प्राप्त करना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गाँव मलखाचक और क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। सैकड़ो ग्रामवासी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर यशस्वी राज वर्धन को हृदय से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित किये। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

💐 हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ। 💐

 

#upsc #upsctopper #upscresult #patna #chhaprabihar #bihar #upscaspirants #rajput #sharan #saran

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *